नई शिक्षा नीति 2020।
शिक्षा नीति 2020 पुरानी शिक्षा नीति 1986 की जगह स्थान लेगी जो तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय आई थी। नई शिक्षा नीति के तहत क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस नीति में प्राथमिक शिक्षा के साथ साथ उच्च शिक्षा में भी बदलाव किए गए हैं। नई शिक्षा नीति में का प्रारूप: नई शिक्षा नीति के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ डी. के. कस्तूरी रंगन थे जिनको पदम् विभूषण भी मिला है। गठन कब हुआ: जून 2017 में ओर 29 जुलाई 2020 को मंजूरी मिली । अध्याय ओर भाग: 27 अध्याय ओर चार भाग में विभक्त है। नई शिक्षा नीति के मुख्य बिंदु: 1. नई शिक्षा नीति नए पैटर्न 5+3+3+4 पैटर्न पर आधारित होगी। जो 12 वी कक्षा के पुराने मॉडल का स्थान...