कोविड ओर ग्रामीण स्थिति रिपोर्ट
भारत के ग्रामीण इलाकों में पिछले वर्ष की तुलना में अब की बार ज्यादा कोविड के केस आ रहे हैं। गांवो में कोविड ज्यादा पैर पसार रहा है। सबसे ज्यादा युवा वर्ग इसका शिकार हो रहा है। मई में जहा आबादी 80 प्रतिशत थी वहाँ संक्रमण दर 21 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। सबसे बड़ी चिंता गांवो में शिक्षा चिकित्सा का अभाव है।लोग जागरूक नही है। वे न तो टेस्टिंग करा रहे हैं न शहर जाकर इलाज ले रहे हैं। वायरल बुखार जुकाम सिर दर्द जैसे बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। एक डर और भी है ग्रामीण कोविड सेंटरों जाना नही चाहते उन्हें वहां डर लगता है। इसके साथ साथ टीकाकरण के लिए भी बहुत समस्या आ रही है । बहुत सा तबका अशिक्षित है उन्हे न तो रजिस्ट्रेशन का मतलब पता है न ही अपॉइंटमेंट का। जिससे वे टीकाकरण से दूर है। सरकार को सरल व्यवस्था करनी चाहिए जिससे वे भी लाभ उठा पाए। ज्यादा टेस्टिंग ओर घर घर दवाई वितरण से भी लाभ मिल सकता है।
Comments
Post a Comment