राजस्थान में ऊर्जा।
राजस्थान में ऊर्जा ।
● राजस्थान में वर्तमान में कुल ऊर्जा 23321 मेगावाट है।
● वर्तमान में सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट की क्षमता सबसे अधिक है (2850 ) मेगावाट ।
● राजस्थान में भड़ला सोलर पार्क विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क है जो जोधपुर जिले में है (2245 मेगावाट)
● राजस्थान में सोर ऊर्जा नीति 8 अक्टूबर 2014 को जारी की गई।
● राजस्थान में पवन व हाइब्रिड नीति 2019 में जारी की गई।
● सोलर सिटी विकास कार्यक्रम जो जिन शहरों है।- जयपुर , जोधपुर, अजमेर ।
● राजस्थान की पहली गैस आधारित परियोजना रामगढ़ गैस परियोजना जैसलमेर है।
● राजस्थान का पहला सुपर तापीय पावर प्लांट सूरतगढ़ पावर प्लांट है।
● राजस्थान में परमाणु ऊर्जा परियोजना चितौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में स्थित है जो 1973 में शुरू हुई।
राजस्थान की तापीय परियोजना
● सूरतगढ़ तापीय परियोजना श्रीगंगानगर (2850मेगावाट) यह ठुकराना गांव में स्थित है।
● गुड बीकानेर
● कोटा सुपर थर्मल परियोजना
राज्य की दूसरी थर्मल परियोजना ( 1240 mw)
● कालीसिंध (झालावाड़)
● छबड़ा थर्मल परियोजना (बांरा) (2320mw)
● कपूरड़ी जालीपा परियोजना (बाड़मेर)
● गिरल (बाड़मेर) लिग्नाइट आधारित परियोजना
● बरसिंह सर परियोजना (बीकानेर) यह भी लिग्नाइट आधारित है।
राजस्थान की जल विधुत परियोजना
● भाखड़ा नागल परियोजना (227mw)
यह सतलज नदी पर स्थित है। राजस्थान पंजाब हरियाणा की संयुक्त योजना।
राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत है।
● चंबल परियोजना
राजस्थान मध्यप्रदेश की सयुक्त योजना जिसमे हिस्सा 50:50 प्रतिशत है।
राजस्थान को 386mw में से 193mw ऊर्जा मिलती है।
चंबल नदी पर तीन बांध बनाए गए हैं
1 जवाहर सागर बांध ( कोटा )
2 राणाप्रताप सागर बांध ( चितौड़गढ़)
3 गांधी सागर बांध (मध्यप्रदेश )
● माही परियोजना
यह राजस्थान और गुजरात की सयुंक्त परियोजना है।
इस पर माही बजाज सागर बांध बांसवाड़ा जिले के बोरखेड़ा स्थान पर बनाया गया है।
इसमें माही बजाज सागर बांध ओर कडाना बांध भी बनाए गए है।
● जाखम जल विधुत परियोजना
राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के जाखम नदी पर स्थित है।
● राहु घाट परियोजना
करौली जिले में स्थित है।
राजस्थान की गैस आधारित परियोजना।
● रामगढ गैस विधुत परियोजना - जैसलमेर
राज्य की पहली गैस आधारित परियोजना
● अंता गैस विधुत परियोजना - बांरा
NTPC केंद्र द्वारा चलित परियोजना।
इसमे गैस की आपूर्ति हजीरा - जगदीशपुर पाइप लाइन से होती है।
● धौलपुर गैस परियोजना धौलपुर
यह नेफ्था आधारित परियोजना है जो चंबल नदी पर स्थित है।
राजस्थान की सौर ऊर्जा
राजस्थान सौर ऊर्जा में पहले स्थान पर आ गया है।
राजस्थान की नई सौर ऊर्जा नीति 2019 जारी की गई।
राजस्थान में निजी क्षेत्र में 5mw का प्लांट खींवसर ( नागौर) में स्थापित किया गया।
भड़ला (जोधपुर) विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क है जिसकी क्षमता 2245 mw है।
राजस्थान की सोलर सीटी जयपुर, जोधपुर, अजमेर है।
राजस्थान की पवन ऊर्जा
● अमरसागर परियोजना - जैसलमेर
यह राजस्थान की पहली पवन परियोजना है।
● देवगढ़ परियोजना - प्रतापगढ़
● हर्ष परियोजना - सीकर
● बड़ा बाग - जैसलमेर
● सोढा बन्धन - जैसलमेर
● बिठड़ी फलोदी जोधपुर
राजस्थान की बायो मास गैस परियोजना
● पदमपुर श्रीगंगानगर
राजस्थान की पहली बायोमास गैस परियोजना है।
राजस्थान की बायो गैस परियोजना
● सर्वाधिक उदयपुर जिले में है।
विशेष तथ्य :
दानपुर परियोजना बांसवाड़ा किले में है।
कुसुम योजना भलोजी गांव जयपुर में है।
राजस्थान ऊर्जा विकास अधिकरण की स्थापना 1985 में हुई।
धन्यवाद
बंशीलाल शर्मा।
Comments
Post a Comment