भादरा तहसील के गांव बोझला के युवाओं की अनूठी पहल, पक्षियों के लिए पायतल बनवाया।।

    (फ़ोटो में बोझला गांव के युवा सदस्य)
भादरा तहसील के गांव बोझला में  युवाओ ने एक अच्छा सामाजिक संदेश दिया। इस वक्त भयंकर गर्मी पड़ रही है और पक्षियों के लिए पानी मिलना बहुत दुर्लभ हो रहा है। पक्षियों को भी पीने का पानी मिले इसके लिए बोझला गांव के युवाओं ने गांव के जोहड़ में पायतल बनाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की है और इनका कहना कि हमे भी मानवता दिखाते हुए हर गांव और घर की छतों में पंक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिये। गौरतलब है कि मई जून के महीने में राजस्थान समेत पूरे भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है , कई जगह तापमान 50 डिग्री से ऊपर चला भी गया है। इस समय इंसानों के साथ साथ पंक्षियों को भी पानी के लिए तरसना पड रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नई शिक्षा नीति 2020।

5G तकनीक ।।

कोविड ओर ग्रामीण स्थिति रिपोर्ट